अयोध्या:-रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव-2021 पर एक नया रिकॉर्ड बनेगा।इस बार के दीपोत्सव को पहले से अधिक भव्य और वैश्विक पटल पर अविस्मरणीय बनाने की योजना तैयार की गई है।वहीं इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भर में दीपोत्सव का आयोजन होगा।दीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र आयोध्या में एक बार फिर पांच दिवसीय दीपोत्सव होने जा रहा है। इस बार दीपोत्सव के दौरान प्रभु राम की नगरी अयोध्या को 12 लाख दीपों से सजाया जाएगा।इस दौरान राम की पैड़ी पर 9 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा. जो कि एक प्रकार से विश्व रिकॉर्ड होगा। इसके अलावा अयोध्या नगरी में 3 लाख दीपों को प्रज्ज्वलित किया जाएगा।देखिये अयोध्या में दीपोत्सव की कुछ झलकियां….