• वायरल खबर
  • Login
Upgrade
PhonoNews
Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • देश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल खबर
  • संपादक की पसंद
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • देश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल खबर
  • संपादक की पसंद
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
PhonoNews
No Result
View All Result

श्रीमती गांधी और श्रीमती गांधी का फर्क

by Team PhonoNews
May 22, 2021
in ब्लॉग
0
श्रीमती गांधी
0
SHARES
77
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

अनेहस शाश्वत

You might also like

लखनऊ में एक साथ हजार लोगों ने की भारत माता की सामूहिक आरती

दीपोत्सव को लेकर सजी रामनगरी, एक झलक में देखे पूरी तैयारियां

Manpower consulting के क्षेत्र में Beno Support बनता जा रहा है कई संस्थाओं की पहली पसंद

क्या विजय यात्रा से अखिलेश यादव को मिलेगी लखनऊ की गद्दी


श्रीमती इंदिरा गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी मे कई समानता हैं। दोनों एक ही वंश की हैं, दोनों ने लम्बे समय तक सत्ता सुख भोगा और अपवाद जाने दें तो कुल मिला कर कानून सम्मत शासन ही किया। और सबसे बड़ी बात भारत को सम्पन्न बनाने मे दोनों का ही खासा योगदान है। लेकिन एक बड़ा फर्क भी है दोनों मे। इंदिरा गांधी पूरी ट्रेनिंग के बाद सायास राजनीति मे आई और सोनिया को समय ने राजनीति की राह दिखा दी। नेहरू जी ने अपनी एकमात्र कन्या इंदिरा के पालन पोषण मे खासी दिलचस्पी ली, लेकिन उस समय नेहरू का ही भविष्य तय नही था तो इंदिरा के राजनीति मे जाने की बात करना ही बेमानी था, लेकिन उस राजनैतिक महौल मे इंदिरा गांधी रच _ बस तो रही ही थीं।


ऐसे मे किसी भी दूसरी लड़की की तरह इंदिरा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद शादी की और घर बसाया और अपने बच्चों मे व्यस्त हो गई। तब तक समय बदल गया और नेहरू प्रधानमंत्री बन गए। यह इंदिरा गांधी के जीवन मे भी निर्णायक मोड रहा। एकमात्र कन्या होने के नाते विधुर पिता की देखभाल के लिए वो भी उन के साथ ही रहने लगी। अब इंदिराजी भी राजनीति के केन्द्र मे थीं और निर्णायक नही लेकिन सहायक भूमिका मे तो आ ही गई थीं। इसी मोड पर यह तय हो गया की अब इंदिरा गांधी को भी राजनीति ही करनी है। नेहरू जी के मिजाज के विपरीत इंदिरा गांधी थोड़ा एकाधिकार वादी थीं। 1959 मे केरल की सरकार गिरा कर उन्होंने यह जता भी दिया था।

बहरहाल नेहरू जी के काल मे इंदिरा जी सहायक भूमिका मे ही रही और उनके बाद प्रधानमंत्री बने शास्त्रीजी ने भी उन्हें कोई बड़ी भूमिका नही दी। भाग्य इंदिराजी पर मेहरबान हुआ शास्त्री जी की मौत के बाद, जब कामराज की मदद से 1966 मे वो प्रधानमंत्री बनी। समय पूरी तरह से उनको परास्त करने के लिए कमर कसे हुए था। चीन और पाक से हुए युद्ध से बदहाल देश अनाज की कमी से भी खस्ता हाल था। और भी चुनौतियां थीं। नौ राज्यों मे विपक्ष की सरकार बन चुकी थी और कांग्रेस के खत्म होने की बात होने लगी थी। उन सबका ज़िक्र यहाँ जरूरी नही, जरूरी वो है जो इंदिरा जी ने किया।
1966 मे सत्ता मे आने के मात्र आठ साल बाद 1974 मे ऐटम बम का परीक्षण कर इंदिरा जी ने देश को एक भुखमरे राष्ट्र से शक्तिशाली राष्ट्र मे बदल दिया। इस के पहले 1971 मे वो पाक से लड़ाई जीत कर बंगला देश बनवा चुकी थीं। इंदिरा जी की और भी तमाम सफलता रही साथ ही 1971 का आम चुनाव जीत कर वो देश की सबसे शक्तिशाली महिला बन गई, कांग्रेस को भी संजीवनी मिली और वो फिर से पूरे देश पर काबिज हो गई।


इसी समय इंदिरा जी को अपने तब तक के राजनैतिक जीवन की सबसे बडी चुनौती मिली। 1974 मे गुजरात से शुरू हुआ आन्दोलन पूरे देश मे फैल गया और उसी समय हाई कोर्ट के एक फैसले ने इंदिरा जी के चुनाव को अमान्य कर दिया। इसी मौक़े पर जय प्रकाश नारायण ने इंदिरा गांधी के विरोध मे आंदोलन शुरू किया। आर एस एस जो 1947 से ही कांग्रेस के विरोध मे था, उसने भी इस अराजकता मे अवसर देखा और जय प्रकाश जी को पूरा सहयोग दिया, अब एक तरह से जय प्रकाश जी के आन्दोलन की कमान आर एस एस के हाथों मे थी। इंदिराजी का मानना था की आर एस एस की नीतियां देश के लिए घातक हैं , इसलिए उन्होंने आपात काल लगा कर विरोध को कुचल दिया। हालांकि 1977 का चुनाव इंदिरा जी हार गई। जनता पार्टी की सरकार बनी लेकिन 1980 मे ही इंदिरा जी फिर से चुनाव जीत कर प्रधानमंत्री बनी।


राजनीति मे रची बसी होने के नाते इंदिरा जी, जय प्रकाश जी की आड़ मे खड़े आर एस एस को पहचान गई और उसे करीब 20 साल तक और देश की सत्ता तक पहुंचने से रोक दिया। लेकिन भाग्य पर इंदिरा जी का भी बस नही था। संजय गांधी और फिर खुद इंदिरा जी की मौत ने राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बना दिया। उनके भी असमय काल के गाल मे जाने पर कमान नरसिंह राव को मिली। उन्होंने देश को नई दिशा तो दी लेकिन कई कारणों से कांग्रेस संगठन के लिए कुछ नही कर पाए। अब टूटा फूटा जैसा भी था संगठन सोनिया गांधी ने संभाला। विरासत मे मिली राजनीति से सोनिया सतर्क थी, उन्हे अपनी कमजोरी पता थी इसलिए हर महत्व पूर्ण मसले पर वे खासा विचार विमर्श करती थीं। इधर कांग्रेस विरोधी मानने लगे थे की पार्टी के दिन पूरे हुए। कुछ उनकी गफ् लत, कुछ इंदिरा जी की विरासत और कुछ सोनिया गांधी की मेहनत, दिल्ली फिर से कांग्रेस की हुई।
अपनी कमियो से वाकिफ सोनिया , मनमोहन सिंह को ले आई और एक दशक तक देश ने सम्पन्नता का नया कालखंड देखा।


लेकिन इसी कालखंड मे कांग्रेस विरोधी खास तौर से आर एस एस और भाजपा अपना धीरज खो बैठे और उन्होंने 1975 जैसी चालों से कांग्रेस को हटाने की योजना बनाई। बदनामी, अफवाह और षड्यंत्र का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ। साथ मे मनमोहन सिंह की दस साल की सरकार के खिलाफ भी वातावरण था, इन सबसे कैसे निपटा जाये, इसकी सूझ बूझ इंदिरा जी की तरह सोनिया गांधी के पास नही थी। नतीजे मे बेहतर काम के बावजूद कांग्रेस खेत रही और भाजपा साकार दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई। साथ ही कांग्रेस के नेता भी इतने सुविधा भोगी हो गए थे की आसन्न खतरे को नही भांप पाए। वंशानुगत शासन की बात या उसे किसी चीज के लिए ज़िम्मे दार ठहराने की बात अब बेमानी है क्यों की सभी अब वैसे ही हैं।


इसी जगह पर रुक कर थोड़ा सोचे 1967 से आज तक कई बार लगा की अब कांग्रेस खत्म , लेकिन हर बार वह अपनी राख से फिर से जीवित हुई। इसका कारण पार्टी का जन्म स्वतंत्रता संग्राम से होना है, यही वजह है की देश के विकास के लिए इसके पास समग्र योजना है साथ ही एक देश भर मे फैला संग ठन भी, भले ही वो आज की तारीख मे कितना कमजोर हो। साथ ही कांग्रेस एक मामले मे और भाग्यशाली है, हर बार विपक्ष अपने बुरे शासन से कांग्रेस को संजीवनी देता है। कांग्रेस से इतर कोई दल आज तक ये नही सीख पाया है की सत्ता मिल जाय तो उसे चलाए कैसे? सत्ता मिलने पर उसके सफल संचालन के बजाय उनका ज़ोर कांग्रेस को गाली देने पर ज्यादा होता है। और यही उसके पतन की बड़ी वजह बनता है।


अंध भक्तों को जाने दीजिए तो अपने सौ साल के इतिहास के बावजूद आर एस एस देश व्यापी संगठन नही बन पाया है जबकि अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस हर जगह है। अपनी सारी चालाक चालों के बावजूद मोदी सरकार फ्लॉप हो रही है। कांग्रेस का भविष्य क्या होगा ये कहना तो अभी मुश्किल है, लेकिन यह तय है की मोदी सरकार के जाने के साथ ही बहुत कुछ ऐसा होगा जो अभी तक नही हुआ और जिसके आसार दिखने भी लगे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार अनेहस शाश्वत जी के फेसबुक वाल से

अनेहस शाश्वत जी काफी लम्बे समय तक पत्रकारिता की मुख्यधारा से जुड़े रहे है इस दौरान उन्होंने कई नामचीन अखबारों में काम किया। अब कुछ समय से पत्रकारिता की मुख्यधारा से थोड़ा हटकर खुद की अपनी वेबसाइट https://thegoldentalk.com/पर अपने विचार साझा करते रहे है।
आप भी एक बार उनकी वेबसाइट पर जरूर विजिट कीजियेगा

thegoldentalk.com

Tags: incindian national congressindira gandhisonia GANDHI
Previous Post

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई का कोरोना से निधन, बंगाल में 30 मई तक कंपलीट लॉकडाउन

Next Post

जानिए दिल को छूने वाली एक ऐसी कहानी जिस पर चार चांद लगाए ऑनलाइन कैसिनो ने!

Team PhonoNews

Phononews.com is a place to be in where all your Hindi content wishes come alive. Be up-to-date with all latest happenings in the world anytime, anywhere.

Related Posts

आजादी का अमृत महोत्सव

लखनऊ में एक साथ हजार लोगों ने की भारत माता की सामूहिक आरती

December 19, 2021
दीपोत्सव

दीपोत्सव को लेकर सजी रामनगरी, एक झलक में देखे पूरी तैयारियां

November 2, 2021

Manpower consulting के क्षेत्र में Beno Support बनता जा रहा है कई संस्थाओं की पहली पसंद

क्या विजय यात्रा से अखिलेश यादव को मिलेगी लखनऊ की गद्दी

राम मंदिर निर्माण में पहले फेज का कार्य पूरा, पहली बार सामने आई तस्वीरें

अयोध्या की रामलीला बनाएगी नए कीर्तिमान, जानिए क्या है खाश!

नेटफ्लिक्स के सीरीज मनी हीस्ट में दिखे विराट कोहली और बॉबी देओल, जाने क्या है मामला..

लंबे समय बाद खुले स्कूल, बच्चों में उत्साह…

Next Post
जानिए दिल को छूने वाली एक ऐसी कहानी जिस पर चार चांद लगाए ऑनलाइन कैसिनो ने!

जानिए दिल को छूने वाली एक ऐसी कहानी जिस पर चार चांद लगाए ऑनलाइन कैसिनो ने!

वेबसीरीज

इस एप्प पर आप देख सकते है फ्री में सभी नयी फिल्में और वेबसीरीज

ज़ुल्म

एक बेटी का सवाल, आखिर कब तक सहना पड़ेगा और अभी हमें ये जुल्म ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premium Content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नई कैबिनेट में कई नए चेहरों को जगह दी तो कई बड़े चेहरों को अलविदा कहा पटना साहिब से सांसद और आईटी मिनिस्टर रवी शंकर प्रसाद, हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन को अपनी कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया तो कई नए चेहरों को अपनी कैबिनेट में जगह दी उन्हें नए चेहरों में अभी सबसे चर्चित है

कैसे बनें अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री

July 11, 2021

कोरोना संकट में इस तरह मदद कर दिल जीत गए रोहित शर्मा

June 10, 2020
प्रियंका गांधी का गोरखपुर दौरा

गोरखपुर में रविवार को हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी

October 30, 2021
PhonoNews

PhonoNews is a Political Campaign Management Company in India. We have an Experienced team of Election Strategist Campaign planners, Social Media team, influencers.

© 2021 PhonoNews All Right Reserved | Desinged By - Shivam Pandey

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वायरल खबर
  • शख्सियत
  • सरकारी रिजल्ट
  • संपादक की पसंद
  • हमसे संपर्क करें

© 2021 PhonoNews All Right Reserved | Desinged By - Shivam Pandey

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In