लखनऊ: आज के समय में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त बिताने के कारण आंखों की रोशनी पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अगर बेहतर और स्वस्थ आंखें रखनी है तो कुछ जरूरी बातों का हमें ख्याल रखना होगा। हमारे खान-पान का भी असर शरीर के अंगों पर पड़ता है, इसीलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि कुछ अच्छी चीजों को जरूर सेवन करें।
गाजर
गाजर में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं से निपटने में यह काफी महत्वपूर्ण होता है। गाजर सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं, इसके अलावा इसका जूस भी पिया जा सकता है।
हरी सब्जी
हरी पत्तेदार सब्जी खाने से शरीर को आयरन और विटामिन पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है। इसका परिणाम हमारी आंखों पर भी दिखाई देता है।
मछली
आंखों से जुड़ी समस्या से निजात पाने के लिए मछली भी काफी महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है, जिसका फायदा आंखों से जुड़ी कई बीमारियों से निपटने में होता है। इसीलिए अगर लंबे समय तक आंखों की रोशनी को बरकरार रखना है तो मछली का सेवन जरूर करें।
नट्स
विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, मूंगफली, बादाम, चना जैसी चीजें आंखों की रोशनी और अच्छी होती है। इसके अलावा संतरा, नींबू का भी सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अंडा खाने वाले लोगों को भी आंखों से जुड़ी बीमारियां नहीं होती।