बरेली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे तेज हो गई है। इसका नजारा बरेली में भी दिखाई दे रहा है, जहां समाज सेविका और राजनीति में सक्रिय हो रही अलका सिंह ने महिलाओं के बीच जाकर अपनी बात रखी। उन्होंने विपक्ष की पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा और आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दोबारा भाजपा को समर्थन देने की अपील की। आने वाले विधानसभा चुनाव में बरेली के साथ साथ पूरा उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। ऐसे में हर एक कार्यकर्ता इस समय जमीन पर अपनी पकड़ मजबूत करने में लगा हुआ है, ऐसा ही कुछ नजारा बरेली जनपद में भी देखने को मिला।
भारी समर्थन साथ ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री अलका सिंह ने महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शिरकत की। बरेली जनपद की समाज सेविका अलका सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के कार्यक्रम में भारी तादाद में महिला समर्थकों के साथ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया। साथ ही कार्यकर्ताओं एवं महिला समर्थकों में जोश भी भरा। इस दौरान कार्यक्रम में गीता शाक्य सांसद राज्यसभा एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश भी मौजूद रहीं।
बताते चलें कि समाज सेविका अलका सिंह का काफी लंबे समय से समाज सेवा में काफी ज्यादा सक्रिय हैं और समय-समय पर वह महिलाओं के हक के लिए लड़ती रही हैं। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अलका सिंह बिथरी चैनपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव के लिए तैयारी भी कर रही हैं।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अलका सिंह ने कहा कि महिलाओं के बिना कोई पार्टी ही नहीं बल्कि कोई घर भी पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि महिलाओं का कोई घर नहीं होता, लेकिन मैं कहती हूं कि महिलाओं के बिना कोई घर नहीं होता। आज महिलाएं समाज को एक नई दिशा और दशा में आगे बढ़ा रही हैं। इसी का नतीजा है कि हर क्षेत्र में महिलाएं 10, 20, 30 नहीं बल्कि 50 फ़ीसदी की हकदार हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी महिलाओं ने मिलकर प्रण किया है कि 2022 में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार लाएंगे और दोबारा से कमल खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले सपा सरकार में गुंडों एवं माफियाओं का बोलबाला था। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल था और हमेशा उनके मन में अपनी सुरक्षा को लेकर डर बना रहता था, लेकिन भाजपा सरकार आने पर गुंडों और माफियाओं का जो हासिल हुआ है, वह आज आप सभी देख रहे हैं। आज महिलाएं खुलेआम कहीं भी आ और जा सकती हैं और अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
अलका सिंह के कार्यों को देखते हुए ना केवल बिथरी विधानसभा बल्कि समूचे बरेली में उनके कार्यों की चर्चा हो रही है। अल्का सिंह लगातार जमीन से जुड़ी रही हैं। क्षेत्र के लोगों तक पहुंच कर उनकी समस्याओं को न सिर्फ सुनती हैं बल्कि उनकी समस्याओं का निराकरण भी करती हैं।