अयोध्या:- रामनगरी में कल यानी 29 अगस्त को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी हैं, जहां अयोध्या नगरी की दीवारों पर भगवान के होने का भाव प्रकट करते हुए चित्र से सजाया संवारा जा रहा है। तो वही राम जन्मभूमि परिसर को भगवा रंग से रंगरोगन किया जा रहा है।इसको लेकर अयोध्या रेलवे स्टेशन से राम कथा पार्क हनुमानगढ़ी राम जन्मभूमि परिसर को आध्यात्मिक रंग से रंगा जा रहा है। वही हनुमानगढ़ी के पास बने दीवारों पर भगवान के तरह-तरह के चित्र अलंकृत किए जा रहे हैं जिसे देख कर ही लोग भाव विभोर होंगे।
राम कथा पार्क में आयोजित रामायण कांक्लेव आयोजन में शामिल होने के लिए ऑडिटोरियम राज महल के रूप में रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन विकास संबंधित योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। देश की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राम जन्मभूमि परिसर में गेट नंबर 3 जाएंगे जिसके लिए रामजन्मभूमि परिसर की सजाया संवारा जा रहा है एक नंबर तीन पर लगे भगवा रंग में रंगा जा रहा है तो वहीं मुख्य द्वार पर रंगोली भी तैयार की जाएगी।राम जन्मभूमि परिसर में राष्ट्रपति का काफिला प्रवेश होने के बाद पहले रामलला के दरबार पहुंचेंगा जिसके लिए मार्ग के दोनों तरफ केसरिया पर्दा से वाल बनाया जा रहा है। तो वही भगवान श्रीराम लगाके आई मंदिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाये जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि पीला रंग भगवान श्री राम लला को अत्यंत प्रिय है जिसके कारण पूरी अयोध्या को पिले रंग से रंगी जा रही है तो वही राम जन्मभूमि परिसर को भगवामय बनाया जा रहा है। भगवा आनंद का प्रतीक है।अयोध्या को आध्यात्मिक रूप में प्रस्तुत किया जा सके इसलिए तरह-तरह के रंगों से रंगे जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रमुख दीवारों पर रामायण से संबंधित चित्रों का चित्रण भी किया जा रहा है।