दिल्ली: कोरोना वायरस एक बार फिर जान का जंजाल बन रहा है। देश में तेजी से संक्रमण अपना पैर पसार रहा है। क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
ट्वीट कर दी जानकारी
अपनी कोविड-19 की रिपोर्ट को आम जनता से साझा करते हुए सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया। अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी और इस खबर के सामने आते ही हड़कंप मच गया। उनके लाखों करोड़ों समर्थकों ने अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और जल्द ही वायरस को हराने की दुआ मांगी।
परेश रावल को भी हुआ कोरोना
सचिन तेंदुलकर ही नहीं, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता परेश रावल भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। मुंबई में स्थिति काफी बिगड़ती हुई दिख रही है। इसी का परिणाम है कि कई बड़े दिग्गज भी संक्रमित होने से नहीं बच पा रहे. पिछले वर्ष भी अमिताभ बच्चन से लेकर कई बड़े नाम कोरोना की चपेट में आए थे।
देखिये IPS अमिताभ ठाकुर ने ये क्या लिख दिया अपने घर के बाहर लगी NAMEPLATE पर
स्वास्थ्य विभाग भी लगातार स्थिति पर नियंत्रण बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन देश दोबारा लॉकडाउन की तरफ जाता दिखाई दे रहा है. अभी भी कई ऐसे ही ऐसे हैं, जहां लॉकडाउन लगा दिया गया है।