स्विट्ज़रलैंड में करीब एक महीने पहले बुर्के को लेकर आया प्रस्ताव अब पारित हो गया है।जनमत संग्रह के आधार पर स्विट्ज़रलैंड में अब ये कानून पारित किया गया है जिसके अनुसार वहां पर अब महिलाओं के बुर्का पहनने पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है की सुरक्षा कारणों से स्विटरज़रलैंड की सरकार ने यह प्रस्ताव पारित किया है।
जनमत संग्रह के आधार पर लिया गया निर्णय
स्विट्ज़रलैंड में इस प्रस्ताव के आने के बाद जनमत संग्रह के आधार पर ये निर्णय लिया गया है। जनमत संग्रह में 51.21 % लोग बुर्का पहनने के ख़िलाफ़ दिखे है , जिसके आधार पर स्विट्ज़रलैंड में भी बुर्के पर बैन लगा दिया गया है।वहां पर अब महिलाए किसी भी सामाजिक जगह पर बुर्का पहन के नहीं जा सकेंगी।फिलहाल धार्मिक स्थानों पर उन्हें इसमें छूट दी गई है। स्विट्ज़रलैंड के नए नियम बाहर दूसरे देश से आने वाले लोगो पर भी पूरी तरह से लागू होंगे।
स्विटरलैंड की जनसंख्या 86 लाख के आसपास है और वहां पर करीब 5.21 %मुश्लिम आबादी है।
सुरक्षा कारणों से उठाया गया कदम
सुरक्षा की दृष्टि से स्विट्ज़रलैंड की सरकार ने अपने देश में ये कानून बनाया है। स्विटज़रलैंड ये कानून पारित करने वाला कोई पहला देश नहीं है इससे पहले साल 2011 से ही फ़्रांस ने भी अपने देश में महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबन्ध लगा रखा है। इसके अलावा डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, बुलकारिया पर बुर्के को लेकर क़ानून लागू किया जा चुका है। जहाँ पर पहले से ही बुर्के के पहनने पर रोक है।