रुदौली(अयोध्या)– जनपद अयोध्या के अंतर्गत रुदौली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रुदौली डाक बंगला पर जिला पंचायत सदस्य रामनेवल लोधी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी के आराध्य प्रभु श्री राम के लिए उन्होंने अपनी सरकार कुर्बान कर दी।उनका अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का सपना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया।
मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार एवं भयमुक्त शासन दिया
उनका पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा गरीबों,पिछड़ों, दलितों और वंचितों की लड़ाई लड़ी।उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।स्व.कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त शासन दिया। आमजन में उनके प्रति बहुत लगाव था।उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सैकड़ों लोग रहे मौजूद
इस मौके पर श्रधांजलि सभा का संचालन कर रहे पवन राजपूत,निर्मल शर्मा,आलोक चंद्र यादव,कृष्ण कुमार कौशल युवा मोर्चा,राजकिशोर सिंह,रामराज लोधी,सभासद कुलदीप सोनकर,आशीष वैश्य,रामसनेही लोधी,मालिक राम लोधी,दिनेश यादव,शनि मिश्रा,अमित शास्त्री,राम प्रेस यादव,पीयूष मिश्रा,मनीष चौरसिया,राजेश यादव,रामहेत लोधी,विनय लोधी,रविन्द्र मौर्य, राजकुमार लोधी,राजकुमार सोनकर दिनेश यादव अस्वनी यादव,विपिन यादव सहित सैकड़ों लोगों ने स्व. कल्याणसिंग को श्रधांजलि अर्पित की।