दिल्ली: भारत में समय के आधार पर कई ऐसे मुद्दे हैं जो अपने आप को दोहराते रहते हैं। हिंदू मुस्लिम भी इसमें सबसे प्रमुख है। इन सब के बीच भाजपा के सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल ने एक बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की सोच के ऊपर बात करना समय की बर्बादी है।
जामयांग ने यहां तक कहा कि हिंदुत्व हमारे देश का संस्कार है। देश के खिलाफ बोलने वालों को नेता मानना भी पाप है। जिन्हें सच्चाई जाननी है, वह लद्दाख आएं, उन्हें यहां सच्चाई जरूर दिखाई देगी।
दरअसल देश में एक बार फिर हिंदुत्व का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने एक किताब लिखी जिसे अब मुख्य चर्चा का विषय बना लिया गया है। बीजेपी ने इसमें हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे आतंकवादी संगठनों से किए जाने का विरोध किया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भी इसमें पलटवार किया। ऐसे में महंगाई, बेरोजगारी जैसी आम दिक्कतों से हटकर एक बार फिर हिंदुत्व चर्चा का प्रमुख विषय बना गया है और इसी पर लगातार चर्चा हो रही है।